फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विवि में एनएसयूआई की जीत पर की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रॉकी तुशीद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मिठाई बांटकर अल्मोड़ा परिसर में भी संगठन के प्रत्याशी की जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ता सायं के समय चौघानपाटा में एकत्र हुए और आतिशबाजी कर दिल्ली विश्वविद्यलाय में जीत पर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि यह जीत उन चंद सत्ताधारी लोगों को करारा जवाब है जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में भी संगठन के प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली विवि की यह जीत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और कांग्रेस पार्टी का हौसला बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को युवा शक्ति का यह करारा जवाब है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकुर कांडपाल, निर्मल रावत, मोहन देवली, दीवान सिंह बिष्ट, गोकुल खाती, गोपाल भट्ट, विश्वास टम्टा, लोकेश तिवारी, सुनील सिंह, मनोज कुमरा, देवेंद्र प्रसाद, हिमांशु आर्या, राकेश मेहरा, लोकेश बिष्ट, धीरज नेगी, मनोज पवार, नवल बिष्ट, मनीष टम्टा, रामा बेलवाल, राहुल बिष्ट, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें