अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने 25 यूनिट रक्दान किया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि पुलिस चौबीस घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के लिए पुलिस को हमेशा आगे आना होगा।
महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति जौहरी बाजार द्वारा आयोजित शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता के प्रति जो दायित्व है वो उसे बखूबी निभा रही है और समाज में फैल रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को भी पुलिस के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने 25 यूनिट रक्दान किया। शिविर में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, समाजसेवी किशन गुरूरानी, डा. आरएस साही, वंश बहादुर यादव, रविंद्र कुमार, कमल सिंह पवार, हेमलता भट्ट समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।