फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूहा शिक्षक संघ का क्रीड़ा प्रतियोगिता के बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बजट के अभाव में खेल आयोजित कराने में असमर्थता जताते हुए जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ ने क्रीड़ा प्रतियोगिता के बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन ने इस संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड को भी ज्ञापन भेजा है और बजट उपलब्ध होने तक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग में प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों में कार्यरत शिक्षक स्वयं के व्यय से स्कूलों में क्रियाकलाप संचालित करते आ रहे हैं। गत वित्तीय वर्ष की विद्यालय विकास अनुदान और लघु मरम्मत की धनराशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी कोई भी धनराशि स्कूलों को नहीं पहुंची है, जबकि आरटीआई के तहत क्रीड़ा शुल्क और अन्य शुल्क विभागीय आदेशों से बंद कर दिए गए हैं। एसएसए की स्कूलों में अवशेष धनराशि भी विभाग द्वारा वापस मंगा ली गई है। स्कूलों के खाते में वर्तमान में कोई भी धनराशि शेष नहीं है। विषम परिस्थियों में शिक्षकों द्वारा स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।

खेलों के लिए गत वर्षों में जो धनराशि प्राप्त हुई थी वह काफी कम थी, शेष खर्च शिक्षकों ने उठाया, लेकिन विभाग द्वारा उन्हें पैसा नहीं दिया गया। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संगठन ने ऐलान किया है कि जब तक चालू वित्तीय वर्ष के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने को पर्याप्त बजट प्राप्त नहीं होता है, खेलों का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा निदेशक से भी मांग की है कि बजट उपलब्ध होने तक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्थगित की जाए। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद चंद्र थापा, जिला मंत्री संजय सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ख्याली दत्त रिखाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें