अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में एमएफए और बीएफए में सीटें बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विवि के कुलपति और परिसर प्रशासन का पुतला दहन किया।
परिषद कार्यकर्ता दिन में परिसर में एकत्र हुए। प्रदर्शन कर उन्होंने कुलपति और परिसर प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने गणित विषय में पिछले साल की तरह 60 सीटें करने की मांग उठाई। जिसे परिसर प्रशासन ने मान लिया, लेकिन छात्र एमएफए और बीएफए में सीटें बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। चेतावनी दी कि यदि जल्द एमएफए और बीएफए में सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद छात्र हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदर्शन में परिषद के कुमाऊं संयोजक अशोक कनवाल, परिसर मंत्री दिवाकर बिष्ट, संजय शर्मा, देवाशीष धानिक, दीपक उप्रेती, बृजेश बुधलाकोटी, गौरव तिवारी, बालम मेहरा, विनय तिवारी, कमल नेगी, नवीन नैनवाल, सचिन पंवार, श्वेता साह, निशा बिष्ट, शालिनी परगांई, ज्योति मेहरा आदि ने भाग लिया।