अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार पांच सितंबर को खुमाड़ (सल्ट) के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रावत दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से देहरादून से प्रस्थान कर दो बजे देवालय हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2:20 बजे शहीद स्मारक खुमाड़ सल्ट में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 2:50 बजे राजकीय इंटर कालेज कालेज खुमाड़ मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 3:50 बजे देवालय हेलीपैड लौटेंगे और 4:10 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।