फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय दिवस को लेकर नौटंकी कर रही प्रदेश और केंद्र की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे हिमालय दिवस को नौटंकी बताया है। कहा कि टिहरी और पंचेश्वर जैसे विशाल बांध बनाकर सरकार हिमालय को बचा रही है या उसका विनाश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमालय को तबाह करने वाले कांग्रेस और भाजपा के नेता हिमालय दिवस मनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने जारी बयान में कहा कि हिमालय के सबसे संवेदनशील उत्तराखंड में सरकार ने 556 बांध प्रस्तावित किए हैं और अब 315 मीटर ऊंचे सैकड़ों मील लंबे जलाशय का निर्माण कर भारत के 134 गांवों को उजाड़ रही है। उन्होंने हिमालय को बचाने और बसाने के लिए सभी संगठनों से हिमालय दिवस पर पंचेश्वर बांध के विरोध का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें