फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान कार्य के लिए समान वेतन देने की भी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन देने, सातवें वेतन का लाभ प्रदान करने, परिवहन नीति घोषित करने की भी मांग की। इस अवसर पर 10 सितंबर से 24 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों और 17 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली चलो रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करता आ रहा है। लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया गया। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में परिचालकों की कमी है जिसके कारण कई बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने नियमित परिचालकों की नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर करने, सातवें वेतन का लाभ प्रदान करने, परिवहन नीति घोषित करने, प्रशासनिक ढांचे में राज्य सरकार की भांति पदनाम और ग्रेड वेतन देने आदि की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 10 सितंबर से 24 सितंबर तक सदस्यता अभियान, जागरूकता रैली और गेट मीटिंग के कार्यक्रम किए जाने हैं। बैठक में शेखरानंद पांडे, उमेश चंद्र जोशी, दीवान सिंह रावत, मनीष जोशी, चंद्रशेखर, महेश शर्मा, मोहन राम, डीके पाल, विशन सिंह, जगदीश टम्टा, संतोष मनकोटी, पुष्कर आर्या आदि थे। अध्यक्षता मोहन राम और संचालन गौरव साह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें