अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज कनरा में उत्तराखंड भारत स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय तृतीय सोपान शिविर शुरू हो गया है। शिविर में प्रतिभागी स्काउट-गाइडों को प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, स्काउट का इतिहास आदि के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा करने का बेहतर माध्यम है। स्काउड से जुड़ने पर बच्चों में समाज सेवा की भावना आती है।
शिविर में स्काउट मास्टरों और गाइडों ने प्रतिभागियों को प्रार्थना, नियम प्रतिज्ञा, सिद्धांत, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, आपदा प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक बच्चों को स्काउट-गाइड से जोड़ने पर जोर दिया। शिविर में 78 स्काउट और 37 गाइड भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त दिगंबर फुलोरिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जगननाथ गोस्वामी, ब्लॉक सचिव मीनाक्षी जोशी, योगेश त्रिपाठी, शेर राम टम्टा, दीपा बोहरा, राकेश चंद्र, कैलाश चंद्र, कमलेंद्र मेहता, गिरीश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, तारा सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य वीआर आर्या, राजेंद्र सिंह बिष्ट, तारा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।