फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दस हजार लोगों को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दस हजार लोगों को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के योग विभाग ने 21 जून विश्व योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग दिवस पर जिले में दस हजार लोगों को योग कराने पर विचार-विमर्श हुआ।
योग शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए एसएसजे परिसर योग विभाग को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के लिए नोडल एजेंसी नामित किया है। दोनों जिलों में प्रत्येक स्कूल और गांवों में शिविर लगाकर योग से लोगों को जोड़ा जा रहा है। 21 जून योग दिवस पर दोनों जिलों में 10-10 हजार लोगों को योग कराया जाएगा। बैठक में विनीत बिष्ट, संदीप नयाल, हर्षवर्धन वर्मा, पूजा सत्यपाल, नेहा पांडे, पूजा सांगा, भावना कबडवाल, प्रेमा बिष्ट, रेनू बोरा, उमेश आर्या, कृष्णा तिवारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परिसर योग विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित शिविरों में लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं शरीर को स्वस्थ रखने को नियमित रूप से योग करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। ढूंगाधारा में आयोजित शिविर में गीतांजलि भट्ट, मुकेश चंद्र तिवारी, सुभाष जोशी ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें