सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अमर उजाला फाउंडेशन और मैट्रिक्स हॉस्पिटल एंड एक्सीडेंटल केयर हल्द्वानी की ओर से सोमेश्वर रामलीला मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पूज्य वैद्य स्व. हरीदत्त पांडे और स्व. कृष्णानंद पांडे की स्मृति में आयोजित शिविर में 550 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में न्यूरो, आर्थो, नेत्र और दंत रोगियों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. प्रेम लता जोशी ने किया।
रविवार को आयोजित शिविर में हड्डी के 300, न्यूरो के 50, दांत के 50, नेत्र के 50 जबकि सामान्य बीमारियों के 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रदीप पांडे, वरिष्ठ न्यूरो फीजिशियन डॉ. लक्ष्मी कांत जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एससी पंत, डेंटल सर्जन डॉ. दिशा, फिजियोथरेपिस्ट डॉ. अनिल पांडे ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाक्टरों की सलाह पर मरीजों को निशुल्क दवा भी दी गई। शिविर में मरीजों के हड्डियों में कैल्शियम, मधुमेह और रक्त संबंधी अन्य जांचें भी की गईं।
इन्होंने किया सहयोग
शिविर के संचालन में रवि कुमार शर्मा, अमित तिवारी, विवेक कुमार, निशु कुमार, विनोद सिंह, अशोक पाटनी, भाष्कर चंद्र तिवारी, वरुण शर्मा, इंद्र नाथ गोस्वामी, गिरजा पंत, ताकुला ब्लॉक के ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, उमेश मेहरा, ललित चंद्र पांडे, सुरेश बोरा, खड़क सिंह नेगी, नरेंद्र कैड़ा, नवीन भारती, ललित चंद्र पांडे, मोहन सिंह बोरा, डॉ. आनंद तिवारी आदि ने विशेष सहयोग किया।