महिला कल्याण संस्था की ओर से महिला होली गायन के तीसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिला होल्यारों की टीम ने नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। बाद में नंदादेवी परिसर में विभिन्न टीमों के बीच होली गायन प्रतियोगिता भी हुई। सांस्कृतिक जुलूस और गायन प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने नृत्य और होली गीत प्रस्तुत किया।
तीन दिनी होली गायन प्रतियोगिता के तीसरे दिन भवाली, नैनीताल, हल्द्वानी, दन्यां, सरकार की आली, न्यू इंदिरा कालोनी लोअर मालरोड, आदर्श समिति नरसिंह बाड़ी, मल्ला गल्ली जाखनदेवी, रैलापानी और स्यूनराकोट की महिला होल्यारों की टीमों ने सुबह अल्मोड़ा बाजार में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। नृत्य और होली गायन करते हुए महिलाओं की टीम मुख्य कार्यक्रम स्थल नंदादेवी मंदिर परिसर पहुंचीं। जहां महिला टीमों के बीच होली गायन प्रतियोगिता हुई।
पुष्पांजलि जोशी ने मोहे रंग दे नंद लाल ... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान महिलाओं ने होली आई रे कन्हाई होली आई रे..., कैसी बंसिया बजाई मोरे कान्हा ने..., सिद्धी को दाता विघभन विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन ..., नंद लाल मोरी बय्या न पकड़ो ..., आदि होली गीतों में गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने तीसरे दिन की होली का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कैलाश शर्मा, मनोज तिवारी, आनंद सिंह बगड्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल आदि थे। संचालन मीता उपाध्याय ने किया। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने स्वागत किया और पुष्पा सती ने आभार जताया। इस दौरान आशा पंत, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, मंजू रावत आदि मौजूद रहीं।
ये रहे निर्णायक
सांस्कृतिक जुलूस के निर्णायकों में रमेश लाल, भाष्कर साह भाष्कर, मनमोहन चौधरी, आलोक वर्मा, विनीता भंडारी, संगीता जोशी आदि थे।