फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्याड़ी वन पंचायत में बिना अनमुति 55 चीड़ के पेड़ धराशायी

Mon, 18 Sep 2017 10:54 PM IST
रानीखेत (अल्मोड़ा)।   अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निकटवर्ती अम्याड़ी वन पंचायत में बिना अनुमति 55 हरे चीड़ के पेड़ कटने का मामला प्रकाश में आया है। सरपंच जगदीश चंद्र तिवारी ने यहां उपजिलाधिकारी को दी तहरीर में कहा है कि विद्युत कारपोरेशन द्वारा इस क्षेत्र में विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। लाइन के नीचे आने वाले पेड़ों को कारपोरेशन ने धड़ल्ले से धराशायी कर दिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


 तिवारी का कहना है कि ग्रामीणों के प्रयासों से 1931 में वन पंचायत अम्याड़ी का गठन हुआ था, आपसी श्रमदान के माध्यम से यहां कई पेड़ लगाए गए, इसे हरा-भरा रखने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि वन पंचायत के भीतर लीसा दोहन का कार्य तक नहीं किया जाता है, लेकिन इस बीच विद्युत लाइन बिछाने की आड़ में 55 चीड़ के हरे पेड़ों को धराशायी कर दिया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि पेड़ों को काटने के लिए कारपोरेशन ने वन पंचायत अथवा प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की तह तक जाने और कटे वृक्षों की कीमत वन पंचायत अम्याड़ी के कोष में जमा करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जाएगी, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


अम्याड़ी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व ठेकेदार द्वारा विद्युत लाइन खींची गई थी, लेकिन वन पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति के पेड़ कटने का मामला संज्ञान में नहीं है और ना ही आज तक कोई शिकायत उनके पास आई है।  फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उमाकांत चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता, विद्युत कारपोरेशन रानीखेत। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें