नगर पालिका स्थित बूथ में मतदान के लिए लगी लाइन।
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में लगभग 53.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 53.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को शुरू के दो घंटों में मतदान की शुरुआत धीमी रही और मात्र 9.49 प्रतिशत मतदान हुआ। अगले दो घंटों में मतदान में तेजी आई। 11 बजे तक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय में 25.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
11 से एक बजे तक 34.83 प्रतिशत, एक बजे से तीन बजे तक 42.61 प्रतिशत मतदान तो अंतिम दो घंटों में मतदान का प्रतिशत 53.33 पहुंच गया। पहले दो घंटों में प्रात: सात से नौ बजे तक अल्मोड़ा जिले में 8.87 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 9.60, चंपावत में 8.00 प्रतिशत और बागेश्वर में 11.49 प्रतिशत मतदान हुआ। नौ से 11 बजे तक अल्मोड़ा में 24.19 प्रतिशत, पिथौैरागढ़ में 24.76, चंपावत में 29 प्रतिशत और बागेश्वर में 23.26 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 से दिन में एक बजे तक अल्मोड़ा में 34.38 प्रतिशत, पिथौैरागढ़ में 31.40, चंपावत में 38.00 प्रतिशत और बागेश्वर में 35.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
एक बजे से तीन बजे तक अल्मोड़ा में 39.56 प्रतिशत, पिथौैरागढ़ में 39.78, चंपावत में 46.23 प्रतिशत और बागेश्वर में 44.88 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि आखिर दो घंटे में तीन बजे से पांच बजे तक अल्मोड़ा में 47.88 प्रतिशत, पिथौैरागढ़ में 52.13 प्रतिशत, चंपावत में 56.18 और बागेश्वर में 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ।