फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय भट्ट और करन माहरा ने किया मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यहां नगर के सरस्वती स्कूल स्थित बूथ पर परिवार सहित मतदान किया। भट्ट सुबह पौने दस बजे यहां मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने दावा किया उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।
विज्ञापन


उनके साथ उनकी पत्नी पुष्पा भट्ट और पुत्री सुनीति भट्ट ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वह झूलादेवी स्थित राम मंदिर गए, यहां गुरु मौनी महाराज से जीत का आशीर्वाद मांगा। इससे पहले विधायक करन माहरा ने यहां बैंक बिल्डिंग स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है, प्रदेश में पांचों सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने देहरादून से यहां पहुंचकर मिशन इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें