अल्मोड़ा। स्वच्छ अल्मोड़ा की परिकल्पना को साकार करने के लिए आठ मई को सुबह आठ बजे से क्वारब से कोसी और चितई से डीनापानी तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान के लिए क्वारब से कोसी तक पांच और चितई से डीनापानी तक दो जोन बनाए गए हैं। सात जोनों को 20 क्षेत्रों में बांटा गया है। जिसमें विभिन्न लोगों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर के सभी लोगों, संगठनों, स्वयं सेवी संगठनों से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।