अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से अनुसूचित जाति के ओपन वर्ग के बालकों का पंद्रह दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि खेलों से धैर्य, साहस और अनुशासन का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता मिलती है। विशिष्ट अतिथि जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से जीवन में अनुशासन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
साथ ही बैडमिंटन प्रशिक्षक प्रशांत जोशी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक विक्रम भंडारी, साई बैमिंटन प्रशिक्षक मयंक कपूर, सहायक माली प्रेम सिंह रावत को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। प्रतिभिगियों को प्रशिक्षक हीरा कनवाल ने प्रशिक्षण दिया। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. एचएस जंगपांगी, डॉ. अखिलेष, डॉ. विक्रांत, डॉ. बीएम जोशी, डॉ. जेएस देवड़ी, हरीश गोस्वामी, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिंह मेहरा, योगेश कुमार आदि उपस्थित थे।