फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर, बिंता, कठपुडिय़ाछीना में खुलेंगी नई शाखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड की सोमवार को पहली बैठक बैंक सभागार में हुई। बैठक में तय हुआ कि जल्द ही बागेश्वर, बिंता, कठपुड़ियाछीना में नई बैंक शाखाएं खोली जाएंगी। बागेश्वर में एक महिला शाखा भी खोलने का प्रस्ताव पारित हुआ। निर्णय हुआ कि लमगड़ा शाखा में हुए घोटाले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाकर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी हो सके और वह आत्मनिर्भर बनें। बैठक में तय हुआ कि बागेश्वर, बिंता, कठपुड़ियाछीना में नई शाखा स्थापित की जाएंगी, साथ ही बागेश्वर में महिला शाखा भी खोलने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बैंक की लमगड़ा शाखा में हुए घोटाले और अनियमितता के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, महाप्रबंधक विवेकानंद पांडे, निदेशक विनीत बिष्ट, गोविंद वाणी, घनश्याम जोशी, रघुवार दफौटी, कमला बहुगुणा, पुष्पा बिष्ट, अनिला पंत, हृदयेश मेहरा, नरेंद्र भंडारी, गणेश नयाक, मधुबाला के अलावा श्वेता उपाध्याय, एआर टम्टा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें