फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन माह के वेतन और सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर निगम के कार्मिक सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हड़ताली कार्मिकों ने एसएसबी स्थित कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने शासन पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। जिस कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वेतन और पेंशन देने की मांग प्रबंधन तंत्र और शासन से लगातार की जा रही है, पर शासन स्तर से टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। सेंटेज की पत्रावली लंबित रखी गई है। जिस कारण कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हो जाता कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में घनश्याम लोहनी, गणेश दत्त तिवारी, राहुल बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पान सिंह नेगी, अंबादत्त भट्ट, कुंदन बिष्ट, यतेंद्र लस्पाल, अर्जुन फर्त्याल, डीएस रावत, दीप चंद्र, कुंदन अधिकारी, दीपक तिवारी, देवेंद्र राणा, हरीश सतवाल, गोविंद बिष्ट, रणजीत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीपा जोशी, निर्मला रावत, सुनील दत्त, कैलाश कार्की, दया किशन सनवाल, जीवन चंद्र जोशी, अशोक भंडारी, ज्योति तिवारी, देवीदत्त जोशी, देवीदत्त भट्ट, हरीश सनवाल, दिनेश तिवारी, आलोक कुमार, प्रेमा बिष्ट, मनौता देवी, गीता देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें