अल्मोड़ा। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के आधार पर जिले में कम मतदान वाले 60 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग ने स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की शुरूआत की है।
विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार के कारण सोमेश्वर क्षेत्र के भेटा लमगधेरिया में मतदान शून्य रहा था। अल्मोड़ा विधानसभा सीट में राइंका बबुरियानायल में भी चुनाव बहिष्कार के चलते मतदान नहीं हुआ था।
कम मतदान वाले करीब 60 इस तरह के क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लो पोलिंग मतदेय स्थलों पर इस बार स्वीप कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। जिसमें मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार और वोट की ताकत के बारे में जानकारी दी जाएगी।