फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था की दोहरी पेंशन लेने का एक और मामला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन दो खातों में प्राप्त करने का एक और मामला पकड़ा है। बल्टा निवासी वृद्धावस्था पेंशन का यह लाभार्थी डाकघर और बैंक खाते में अलग-अलग पेंशन पा रहा था। विभाग ने इस लाभार्थी को 26 हजार रुपये वसूली का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान समेत अन्य पेंशनें लाभार्थियों को दी जाती हैं। लाभार्थियों के बैंक खाते आधार नंबर से लिंक करने के बाद दोहरी पेंशन ले रहे और मृतकों के खाते में जा रही पेंशन के पिछले साल कुल 20 मामले विभाग ने पकड़े थे। इनसे विभाग 2.93 लाख रुपये की वसूली कर चुका है।
विभाग ने वृद्धावस्था को दोहरी पेंशन ले रहे एक और लाभार्थी को बृहस्पतिवार को पकड़ा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला ने बताया कि बल्टा निवासी गुलाब सिंह पुत्र बची सिंह द्वारा डाकघर और बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन अलग-अलग ली जा रही थी। आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होने पर मामला पकड़ में आया। गुलाब सिंह पिछले करीब तीन साल से दोहरी पेंशन ले रहा था। कफोला ने बताया कि गुलाब सिंह से 26 हजार रुपये की वसूली की जानी है। वसूली का नोटिस गुलाब सिंह भेज दिया गया है और उनकी पेंशन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें