फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान प्रतियोगिताओं में ब्लाक के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकुल संसाधन केंद्र जालली में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गिरिजानंदन, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा जिला महामंत्री जनार्जन पांडे ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत प्राथमिक स्तर की सपनों के चित्र प्रतियोगिता में खलना के ललित रावत प्रथम, जालली के धीरज कुमार द्वितीय, खलना की मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में भूपेंद्र, दिपांशु और सचिन ने बाजी मारी। सपनों की दौड़ प्राथमिक वर्ग में नीरज, रुचि और आरती, जूनियर वर्ग में सचिन, प्रियांशु और सूरज अव्वल रहे। आरटीई आधारित नुक्कड़ नाटक के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जालली तथा जूनियर वर्ग में इंटर कालेज जालली अब्बल रहे। आओ पढ़े सपने साकार करें विषय पर कविता पाठ के प्राथमिक वर्ग में जालली की चंद्रा पहले, खुशबू दूसरे तथा खुशी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में उपासना, जयेंद्र ओर भूूपेंद्र अव्व रहे। शैक्षणिक स्टाल के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जालली तथा जूनियर वर्ग में इंटर कालेज जालली के स्टाल ने सुर्खियां बटोरी। इस दौरान संकुल समन्व्यक दीपक पांडेय जगदीश तिवारी, मधुबाला, गोपाल कृष्ण, कैलाश पंवार, रमेश आगरी, राजन राम, रवीन पांडे आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चयनित प्रतिभागी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें