फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के संबंध में शासन को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मातृ शिशु महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से कुमाऊं मंडल चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. आरती ढौडियाल के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी भेजा। नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. माया भंडारी ने बताया कि कुमाऊं मंडल के अन्य पदों पर चुनाव कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं महासचिव करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मौके पर उन्होंने शासन को महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के संबंध में ज्ञापन भेजा और सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। संपन्न चुनाव के दौरान विशिष्ट अतिथि नगर निगम हल्द्वानी के महापौर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला उपाध्यक्ष नवीन जोशी, संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री मो. तनवीर, संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेेखर सनवाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संप्रेक्षक गिरिजेश कांडपाल, दीपा पांडे, भगवती तिवारी, बसंती चौहान समेत काफी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें