फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले को लेकर भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राफेल मुद्दे पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि रक्षा सौदे और रक्षा मामले में झूठ बोलकर राहुल गांधी ने देश के लोगों को गुमराह करने का काम किया है, इसके लिए उन्हें खुले मंच से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है, साथ ही तमाम याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। कहा कि न्यायालय के निर्णय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कांग्रेस का कार्य ही देश को गुमराह करने का रहा है। केंद्र सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिलने पर उन्होंने राफेल को मुद्दा बना दिया, जबकि न्यायालय ने अब दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया है। कार्यक्रम में मोर्चा के जिला मंत्री पावस जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, मंत्री भुवन बिष्ट, उपाध्यक्ष मोहित सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष गौरव पांडे, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, कमल कुमार, पुनीत अधिकारी, दीपक भंडारी, पंकज अधिकारी, रजत सिरोह, सूरज अधिकारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें