फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 युवाओं को दिया जाएगा नि:शुल्क सैफ प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऐमिटी स्किल डेवलपमेंट सेंटर धारानौला में शुरू हो गया है। संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सालभर में 350 युवाओं को शेफ का निशुल्क 45 दिन का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
विज्ञापन


सेंटर के प्रशासनिक अधिकारी विनोद चंद्र जोशी, लोकेश पांडे, शेफ के मास्टर ट्रेनर पूरन सिंह रौतेला ने बताया कि संस्थान में देशी एवं विदेशी व्यंजन बनाने के अलावा कंप्यूटर बेसिक सार्टिफिकेशन कोर्स, ईआरपी टेली विद जीएसटी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को इंडस्ट्रियल ओवन, डीप फैट फायर इलेक्ट्रिक तंदूर आदि से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण मिलेगा। कंप्यूटर कोर्स के लिए 25 कंप्यूटर की एसी प्रयोगात्मक लैब, एलईडी प्रोजेक्टर और वाईफाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। समूह ग परीक्षा और ऑन लाइन परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें