जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील के ग्राम पंचायत चौकुना में युवक मंगल दल की हुई बैठक में सालम के अमर शहीद स्व. नर सिंह धानक की स्मृति में गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
युवाओं को खेलों का महत्व बताया गया। युवाओं को खेल मैदान को तैयार करने और क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगल दल के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक ने बताया कि शहीद नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र की कई टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
बैठक में भूपाल सिंह, गणेश सिंह, बालम सिंह, रोहित धानक, नीरज सिंह धानक, गोविंद सिंह, मोहित सिंह धानक, देवेंद्र सिंह, बॉबी धानक, कृष्ण नाथ गोस्वामी, महेश सिंह, त्रिलोक सिंह, केदार सिंह धानक आदि मौजूद थे।