फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूअर रोधी दीवार नहीं बनने से जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने गांव चलो अभियान के तहत हवालबाग विकासखंड के जूड़ कफून, कनेली, बिसरा आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने जूड़ कफून में सुअर रोधी दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जूड़ कफून में बंदरों और सुअरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जंगली जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जूड़ कफून में सुअर रोधी दीवार बनाने की मांग की। कनेली गांव का मार्ग अधूरा पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव में पानी की जबरदस्त किल्लत है। पेयजल लाइन 40 साल पुरानी है जो अब जीर्ण-शीर्ण हालत में है। भैंसियाछाना विकासखंड के ग्राम पंचायत अलई में सुअर रोधी दीवार का प्रस्ताव पारित हो चुका है, लेकिन मनरेगा के तहत बजट नहीं मिलने के कारण काम रुका पड़ा है। ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, उप संयोजक ललित मोहन पंत, निरंजन पांडे, अमित चौधरी, कमल जोशी, सरपंच देवेंद्र भोज, प्रधान कमल मेहरा, गंगा देवी, सकत लटवाल, रूप राम, महेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन राम, भुवन उपाध्याय, दीपक लोहनी, रमेश उपाध्याय, कुंदन बिष्ट, मोहन लोहनी, नंदकिशोर उपाध्याय, दीप पांडे, सतीश पांडे, हयात सिंह सुप्याल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें