फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर शुरू

विज्ञापन
yoga
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय योग शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों योग शिविर शुरू हो गए हैं। शिविरों में सुबह और शाम लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिनमें काफी संख्या में स्थानीय लोग भागीदारी कर रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को प्राणायाम, तड़ासन, कपालभाति, भ्रामरी कातिचक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

नंदादेवी प्रांगण में शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज तिवारी, छावनी परिषद के अध्यक्ष जंग बहादुर थापा ने किया। बख्शीखोला और सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की और योग शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने किया। गायत्री मंत्र के साथ शिविर की शुरुआत हुई। प्रशिक्षक इंदु जोशी, तनुजा फर्त्याल, कल्पना भंडारी, संदीप नयाल ने योगाभ्यास कराया। शिव मंदिर एनटीडी में योग शिविर का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत ने किया। संचालन डॉ. मंजू बिष्ट ने किया। उधर जिला जेल में शुरू हुए शिविर में डॉ. मंजू बिष्ट और किरन कांडपाल ने कैदियों को योगाभ्यास कराया। प्राथमिक विद्यालय गोपालधारा में योग शिविर में यशपाल भट्ट, गायत्री भट्ट, आशा पंत आदि मौजूद थे। न्यू कालोनी धारानौला में पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया।
जीजीआईसी में शिविर में प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा, भारती रौतला, रश्मि खोलिया आदि उपस्थित थे। उधर रामलीला ग्राउंड धारानौला, सांगा कालोनी, अग्नि शमन कार्यालय एनटीडी समेत अनेक स्थानों पर योग शिविर चल रहे हैं। सुबह और शाम चल रहे शिविरों में स्थानीय लोग और बच्चे भाग ले रहे हैं। परिसर के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किए जा रहे योग शिविर 21 जून तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें