फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में पूर्व सैनिक रैली कल, मेजर जनरल अल्मोड़ा पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेड़ीनाग में 22 अप्रैल को होने जा रही पूर्व सैनिकों की विशाल रैली की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रैली के आयोजन की जिम्मेदारी अल्मोड़ा स्थित 13 सिख रेजीमेंट को दी गई है। रैली में ऑफिसर कमांडिंग 6 माउंटेन डिविजन मेजर जनरल कवींद्र सिंह सेना मेडल शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं। वह शनिवार को बेरीनाग रवाना होंगे।
विज्ञापन


13 सिख रेजीमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक रैली को सफल बनाने के लिए सेना के अधिकारियों ने पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके सुझाव लिए हैं। रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा दो दिन पहले ही बेड़ीनाग पहुंच चुके हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

इधर, मेजर जनरल कवींद्र सिंह शुक्रवार सुबह अल्मोड़ा पहुंचे और शनिवार को सड़क मार्ग से बेड़ीनाग जाएंगे। सेना के सूत्रों के मुताबिक मेजर जनरल मार्ग में भी जगह-जगह पर पूर्व सैनिकों से मिलेंगे। रैली में बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों से भी पूर्व सैनिक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में 22 अप्रैल को होने जा रही रैली से पहले शनिवार को स्थानीय टीमों के बीच वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा। इसमें मेजर जनरल मुख्य अतिथि रहेंगे। मेजर जनरल कवींद्र सिंह गंगोलीहाट के निकट जाड़ापानी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें