फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सर्जन, न सीएमएस, व्यवस्थाएं हवाहवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रदेश स्तर पर जोरशोर से कवायद चल रही है, लेकिन जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग ने मानो मुंह मोड़ लिया है। यहां लंबे समय से सर्जन नहीं है। 24 में से डॉक्टरों से सात पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन, ईएनटी सर्जन, चर्मरोग विशेषज्ञ, चिकित्साधिकारी (एसटीडी), दंत शल्यक नहीं हैं। कार्डियोलोजस्ट का पद भी खाली है। इस पद पर संयुक्त निदेशक चेस्ट फिजीशियन डा. आरसी पंत सेवाएं दे रहे हैं। वहीं ब्लड बैंक अधिकारी के पद पर संविदा पर कार्यरत डा. आरएस शाही कार्यरत थे। नए वित्तीय वर्ष में संविदा का नवीनीकरण भी नहीं हो सका है।
सर्जन जैसा महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से मरीजों के आपरेशन नहीं हो पाते। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी परेशानी होती है। मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। इधर, प्रमुख अधीक्षक डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि डाक्टरों की नियुक्ति का मामला शासन स्तर का है। रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें