सूचनार्थ (नैनीताल के लिए)
शिविर में उमड़ी पूर्व सैनिकों और आश्रितों की भीड़
- ईसीएचएस और कैंटीन कार्डों का नवीनीकरण हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा।
गौरव सेनानियों, वीर नारियों और आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए स्टेशन मुख्यालय रानीखेत की ओर से 13 सिख रेजीमेंट परिसर अल्मोड़ा में दो दिनी शिविर शुरू हो गया है। स्टेशन मुख्यालय से पहुंचे कर्नल आरके भंडारी की देखरेख में हुए शिविर में पहले दिन गौरव सेनानियों, वीर नारियों और आश्रितों की काफी भीड़ उमड़ी। सेना के अधिकारियों ने मौके पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया और आवेदन पत्र भरवाए। ईसीएचएस कार्ड, कैंटीन कार्डों के नवीनीकरण के अलावा पेंशन प्रपत्रों में व्याप्त त्रुटियों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से लाभार्थी पहुंचे थे।
स्टेशन मुख्यालय रानीखेत के कर्नल आरके भंडारी, तेरह सिख रेजीमेंट के कर्नल हर्ष मिश्रा, मेजर सनी राठी, सूबेदर मेजर मक्खन सिंह आदि ने गौरव सेनानियों, वीर नारियों और आश्रितों की समस्याएं सुनी। लीकर कैंटीन (मदिरा) और ग्रोसरी सामग्री के लिए अलग-अलग कार्ड बनने के चलते उनके आवेदन पत्र भरवाए गए। शिविर में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत से एक हजार से अधिक गौरव सेनानी, वीर नारियां और आश्रित पहुंचे थे। शिविर शनिवार सात अप्रैल को भी जारी रहेगा।
फोटो- 06एएलएम13पी से 16पी तक