फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर छात्रा ने स्कूल में ही जहर गटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। परीक्षा में फेल होने पर 11वीं की एक छात्रा ने विद्यालय में ही जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्रा को तुरंत जलना अस्पताल ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

एक जीजीआईसी में छात्राओं को परीक्षाफल शनिवार को वितरित कर दिया गया था, लेकिन फेल हुई छात्राओं का रिजल्ट सोमवार को अभिभावकों को बुलाकर दिया गया। जैसे ही 11वीं की एक छात्रा को फेल होने की जानकारी मिली। उसने विद्यालय में ही अपने पास रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कुछ शिक्षक और अन्य लोग उसे पास में स्थित अस्पताल ले गए। बताया गया है कि डॉक्टरों ने उसे उल्टी करवाई और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस से अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद छात्रा की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

--
फोटो-(02एएलएम16पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें