फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्याड़ी के ग्रामीण आज गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने जिले में जिला विकास प्राधिकरण के नियम लागू करने का विरोध किया। उन्होंने शुक्रवार नौ मार्च को चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनविरोधी निर्णय का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर जहां पलायन रोकने का झूठा दिलासा दे रही है वहीं दूसरी तरफ जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में जिला विकास प्राधिकरण बनने के बाद लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। नगर और ग्रामीण इलाकों में आवास बनाने में प्राधिकरण के नियम आड़े आ रहे हैं।

उन्होंने सरकार द्वारा पूर्व में किए नगरपालिका के सीमा विस्तार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गांवों में निवास करने वाले अधिकांश लोगों की आय बहुत कम है। गांवों के पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के टैक्स देने पड़ेंगे। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्णय के खिलाफ शुक्रवार नौ मार्च को सुबह 11 बजे चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी ग्रामीणों से प्रर्दशन में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में देव सिंह चौहान, कुंदन नेगी, बबबू कनवाल, राजेंद्र कनवाल, शंकर जोशी, बसंत कनवाल, उमेद सिंह, श्याम सिंह कनवाल, संजू रावत, किशन रावत, कृष्णा लटवाल, देवेंद्र लटवाल, तारी राम, राजेंद्र प्रसाद, नंदन सिंह कनवाल, देवेंद्र कनवाल, गोविंद सिंह, महेश लाल, सुरेश चंद्र, सुंदर सिंह लटवाल, इंद्र सिंह लटवाल, गोपाल लटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें