फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान की योजना मंजूर हुई तो गर्मियों में मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जाड़ों में कम बारिश होने के कारण भविष्य में जल स्रोतों के सूखने का भी खतरा मंडराने लगा है। पानी की किल्लत की संभावना को देखते हुए जल संस्थान ने 23.96 लाख की कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत जिले में जिन स्थानों में पानी की किल्लत होगी वहां योजना के तहत पानी पहुंचाया जाएगा। हालांकि शासन से अभी धनराशि मंजूर नहीं हुई है। अगर बजट मंजूर हुआ तो ही इस योजना का लाभ लोगों को गर्मियों में मिल सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल जाड़ों में पिछले सालों की अपेक्षाकृत अब काफी कम बारिश हो रही है। जल संस्थान के अधिकारियों का मानना है कि मौसम में बदलाव आने के कारण भविष्य में पानी की ज्यादा किल्लत हो सकती है। क्योंकि बारिश नहीं होने से भविष्य में अधिकतर जल स्रोतों के सूखने का भी अंदेशा बना हुआ है। इसे देखते हुए 15 दिन पहले 23.96 लाख रुपये की एक योजना तैयार की गई थी।

योजना के तहत भविष्य में पानी की किल्लत होने पर जल संस्थान द्वारा पेयजल किल्लत वाली जगहों पर टैंकरों और घोड़ों के द्वारा पानी मुहैया कराया जाएगा, लेकिन इस योजना को अभी दस दिन पहले ही शासन को भेजा गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि योजना बनाकर भेज दी गई है। बजट मंजूर होने पर अब गर्मियों में इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें