अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान की शुरुआत सीएमओ डॉ. निशा पांडे ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षक दर्शन साह, बीआर धौनी, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे। इधर, नगर के स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय में 129 छात्र और 84 छात्राओं को यह गोली खिलाई गई। प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।