फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र और राज्य सरकार का कार्यकाल निराशाजनक’

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री तारु तिवारी ने भाजपा की केंद्र सरकार के चार वर्ष और प्रदेश सरकार के 11 माह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को अच्छे दिनों का स्वप्न दिखाकर केंद्र की सत्ता हासिल की थी, लेकिन जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार महंगाई कम करने में विफल रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाली केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ छल कर रही है। पाकिस्तान को चेतावनी देने वाली भाजपा सरकार एक सिर के बदले दस सिर काटने की बात कहती है, लेकिन आज स्थिति यह है कि हर दिन सीमा पर हमारे देश के जवान शहीद हो रहे हैं।

केंद्र की मोदी सरकार 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती थी, लेकिन आज तक सरकार किसानों के लिए कोई नीति नहीं बना सकी। 2018 के निकाय चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें