अल्मोड़ा। रविवार बाजार में बाहरी व्यक्तियों द्वारा फड़ लगाए जाने की सूचना पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और पालिका प्रशासन ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने चार बाहरी फड़ व्यवसायियों के फड़ हटाने की कार्रवाई करते हुए भविष्य में बिना अनुमति के फड़ नहीं लगाने की चेतावनी भी दी।
संयुक्त टीम द्वारा बताया कि स्थानीय फड़ व्यापारियों के कार्ड बनाए गए हैं और कुछ कार्ड अभी और बनने हैं, लेकिन बाहरी फड़ व्यवसायियों को बगैर अनुमति के फड़ लगाने की अनुमति नहीं है। टीम में अधिशासी अधिकारी श्याम सुुंदर, तह बाजारी निरीक्षक कमल पाठक समेत बसंत वल्लभ पांडे और व्यापार मंडल प्रतिनिधि शामिल थे।