फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की छात्रवृति का जल्द हो भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर बहुजन वालियंटर फोर्स (बीवीएफ) ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। बीवीएफ के शिष्टमंडल ने इस संबंध में कलक्ट्रेट में तहसीलदार खुशबू आर्या को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि अनुसचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति का पिछले ढाई साल से भुगतान नहीं हुआ है। आरोप लगाया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार ने बेवजह छात्रवृत्ति पर रोक लगा दी है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन भरवाए जा रहे हैं, लेकिन वेबसाइट के काफी धीमी गति से चलने से कई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


मांग की कि सरकार वेबसाइट समेत सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करवाए और साथ ही ऑफ लाइन फार्म भरने की सुविधा भी दी जाए, ताकि कोई भी छात्र आवेदन करने से वंचित नहीं रहे। चेतावनी दी गई यदि सप्ताहभर के भीतर सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ महासचिव चंदन लाल, संतोष कुमार, रोहित टम्टा, चंद्र प्रकाश, गोकुल आर्या, प्रदीप कुमार, अनमोल कोहली, संतोष कुमार, दीपक कुमार, ओम प्रकाश, काजल आर्या, अंकिता आर्या, प्रियंका कांडपाल, राधा आर्या, पूनम आर्या, पिंकी आर्या, रिता गोस्वामी, पूजा बोरा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें