फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान में जुटे शिविरार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जीआईसी नौगांव रीठागाढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में शिविरार्थियों ने गांव के रास्ते, नौलों, धारों की सफाई की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य हरीश सिंह के निर्देशन में नौगांव में चल रहे शिविर के प्रभारी राजेंद्र सिंह जड़ौत ने बताया कि 18 जनवरी से शुरू हुए इस विशेष शिविर में शिवरार्थियों को प्रात: जागरण, प्रार्थना, योगाभ्यास, श्रमदान के अलावा सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी जा रही है।

शिविरार्थियों ने इस दौरान विमलकोट मंदिर का पैदल भ्रमण भी किया और मंदिर परिसर के आसपास भी सफाई की। शिक्षक गिरीश चंद्र बिष्ट और भूपेंद्र सिंह पटैलिया ने शिवरार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान तथा स्वच्छता के महत्व और मंदिर के इतिहास तथा धार्मिक महत्व की भी जानकारी दी। इस मौके पर रमेश चंद्र, अनिल कुमार बिष्ट के अलावा शिवरार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें