अल्मोड़ा। एनटीडी में फुटबाल क्लब की ओर से स्व. मोहन लाल वर्मा मेमोरियल सिक्स-ए साइड टूर्नामेंट जारी है। दूसरे दिन खेले गए तीन मैचों में जेएमएफसी, यूनियन एफसी और अल्मोड़ा युनाइटेड फुटबाल क्लब अपने-अपने मैचों में विजेता रहे।
दूसरे दिन का पहला मैच शॉकर ब्वाइज बी और जेएमएफसी के बीच खेला गया। जिसमें जेएमएफसी की टीम ने शॉकर ब्वाइज की टीम को 9-0 से हरा दिया। जिसमें हिमांशु रावत ने चार, सुमित ने तीन और दीपक और तेजस ने एक एक गोल किया जबकि शॉकर ब्वाइज की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। मैच के निर्णायक धीरेंद्र मर्तोलिया थे। दूसरा मैच फुटबाल एसोसिएशन अल्मोड़ा और यूनियन एफसी के बीच हुआ। जिमसें यूनियन एफसी की टीम ने मैच 7-1 से जीत लिया। यूनियन एफसी की ओर से ओम ने चार, ताबिश, साद और अभिषेक ने एक एक गोल किया। फुटबाल एसोसिएशन की ओर से एकमात्र गोल नरेंद्र चौहान ने किया।
मैच के मैन ऑफ द मैच ओम खेतवाल रहे। तीसरा मैच अल्मोड़ा युनाइटेड फुटबाल क्लब और एएफसी जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें युनाइटेड की टीम 2-1 से विजयी रही। टीम की ओर से विराट और परितोष ने एक-एक गोल किया। जबकि एएफसी जूनियर की ओर से एकमात्र गोल अमन ने किया। मैच के निर्णायक ताबिश सिद्दीकी रहे। इस मौके पर शेर अली खान, परवेज सिद्दीकी, भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, अजय, अजीत कार्की, सौरभ वर्मा, डुंगरा सिंह परिहार, दीपेंद्र परिहार, संतोष बिष्ट, कविंद्र, शुभम जोशी, हिमांशु रावत आदि उपस्थित थे।