फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्याड़ी से डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा नोडल केंद्र के रूप में उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय को चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत खत्याड़ी से प्रारंभ हुए अभियान का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि डिजिटल साक्षरता के साथ ही प्रधानमंत्री ने जनहित में कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होंने आवासीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि वह इस मुहिम को घर-घर तक ले जाएं, ताकि अल्मोड़ा विधानसभा इस कार्य में पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सके।

आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने डिजिटल साक्षरता की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट, पीओएस, यूपीआई, बीएचआईएम और आधार आधारित भुगतान प्रणाली के बारे में बताया। इंटरनेट के द्वारा मेल भेजने और प्राप्त करने के बारे में भी जानकरी दी।
विज्ञापन


लोगों को भीम ऐप द्वारा पैसा एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की विधि बताई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खत्यारी हरीश कनवाल, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, अध्यापक एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें