फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट केयर यूनिट बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने नगर के बेस अस्पताल में स्थापित हार्ट केयर यूनिट के 20 दिसंबर से बंद होने की संभावना पर नाराजगी जताई। उन्होंने हार्ट यूनिट को बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट स्थापित होने के बाद 7500 रोगियों को लाभ मिला। साथ ही 350 हार्ट रोगियों को यहां पर भर्ती कर उनका पूर्ण रूप से उपचार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा हार्ट केयर यूनिट को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हार्ट केयर यूनिट बंद होने से दूरस्थ क्षेत्र समेत आसपास के लोगों को हार्ट का उपचार कराने अन्यत्र जाना पड़ेगा।
अध्यक्षता करते हुए प्रधान हरीश कनवाल ने आरोप लगाया कि हार्ट केयर यूनिट को शासन द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हार्ट केयर यूनिट का अनुबंध आगे के लिए नहीं बढ़ाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भी वार्ता हो चुकी है। बैठक में हर्ष कनवाल, कमलेश कनवाल, अनिल कनवाल, देव सिंह कनवाल, बबलू कनवाल, दीपक कनवाल, मनीष कनवाल, राजू कनवाल, भुवन जोशी, शंकर जोशी, राजेंद्र मेहता, चंदन सिंह, संजय कनवाल, राम सिंह जीना, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें