सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर के छात्रसंघ पदाधिकारियों का शिष्टमंडल बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या से मिला। शिष्टमंडल ने महाविद्यलय की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्नातक स्तर पर राजनीति विज्ञान, संस्कृत, स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी, समाजशास्त्र भूगोल, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र विषय खोलने की मांग की। इसके अलावा महाविद्यालय को पूर्ण पीजी का दर्जा देने, महाविद्यालय तक जाने वाले संपर्क मार्ग का सुधारीकरण करने की भी मांग उठाई।
मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिष्टमंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपा जोशी, उपाध्यक्ष विजय सिंह सैजारी, छात्रा उपाध्यक्ष चंपा आर्या, उपसचिव सचिव गोदावरी, कोषाध्यक्ष चंद्रा आर्या, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कैलाश, कला संकाय प्रतिनिधि प्रकाश राम शामिल थे।