भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नैनीताल जनपद से लगे च्यूनी गांव के जलधारे के नीचे सुबह दस बजे पानी का श्रोत ठीक करने गए नौघर निवासी कपिल शर्मा (21) को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। कपिल के साथ उसके दो कुत्ते भी गए थे।
भालू के हमला करते ही दोनों कुत्ते उस पर झपट गए। गांव से दूरी अधिक न होने के कारण लोग भी हल्ला सुन कर शोर मचाने लगे। लोगों का शोर सुन भालू कपिल को छोड़ कर भाग गया । इसके बाद ग्रामीण घायल कपिल को भतरौंजखान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां पर सुविधाओं के अभाव में उसे रानीखेत भेज दिया ।