फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को जबरन पालिका में शामिल किया तो होगा आंदोलन

Mon, 11 Sep 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री तारु तिवारी ने प्रदेश शासन के नगर क्षेत्र के आसपास की ग्राम पंचायतों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से इस तुगलकी फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार करने के लिए शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो जनभावनाओं के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ शासन पालिका में शामिल होने वाले ग्राम सभाओं से पालिका के माध्यम से आपत्ति दर्ज करने का नाटक करता है और दूसरी ओर उत्तराखंड शासन की कैबिनेट जनभावनाओं से खिलवाड़ कर जबरन ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने का प्रयास कर रही है। यदि उत्तराखंड शासन ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो ग्रामीणों को एकजुट कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। शासन के जनविरोधी फैसले को ग्रामीण किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें