अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुमाऊंनी भाषा क्लब ने अध्यक्ष पद के लिए रीता गोस्वामी को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि आर्यन छात्र इकाई ने महासचिव पद के लिए सचिन पंत को प्रत्याशी बनाया है।
कुमाऊंनी भाषा क्लब की कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रीता गोस्वामी को प्रत्याशी घोषित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन किया जाएगा। क्लब छात्र हितों के लिए संघर्षरत है। परिसर में छात्रों हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब की मुहिम सिर्फ छात्रसंघ चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सभी कदम उठाए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष उमेश चंद्र कांडपाल ने और संचालन पूर्व छात्रसंघ महासचिव रवि कुमार ने किया। बैठक में रेनू, संजना, किरन टम्टा, हर्षिता पांडे, गंगा, हेमंत जोशी, कमलेश बुर्फाल, हेमेश मेहरा, कैलाश चंद्र आदि उपस्थित थे।
इधर आर्यन छात्र अल्मोड़ा इकाई की बैठक में आशीष पंत को छात्रसंघ महासचिव पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। वक्ताओं ने कह कि संगठन क्षेत्रवाद, जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हितों के लिए संघर्ष करेगा। इस अवसर पर जिला इकाई का विस्तार भी किया गया। छात्रों ने समस्याएं भी रखीं। कई छात्रों ने संगठन की सदस्यता भी ली। बैठक में जिलाध्यक्ष ललित फर्त्याल, पूर्व महासचिव ललित सतवाल, पूर्व उपसचिव वैभव पांडे, छात्रसंघ महासचिव मंजीत रावत, जिला संयोजक विजय कनवाल, कमल कोरंगा, धीरज गैलाकोटी आदि ने भाग लिया।