फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कूड़ा मिलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने बृहस्पतिवार की सुबह अधिकारियों की टीम को साथ लेकर नगर के कई इलाकों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मुरली मनोहर वार्ड में दो-तीन दिन बाद कूड़ा उठाने की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी को सभी वार्डों में रोज कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करने और किसी भी स्थान में कूड़ा खुला नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को वार्डों में झूलते तारों को ठीक करने और जीर्ण-शीर्ण पोल तुरंत बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ईवा आशीष के साथ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और अन्य अधिकारी भी थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को मुरली मनोहर वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर दिखाई दिए। इस दौरान लोगों ने डीएम से दो-तीन दिन कूड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायत भी की। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए हर रोज कूड़ा उठाने और किसी भी स्थान पर कूड़ा खुला नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा मुरली मनोहर, रामशिला और शिलाखोला वार्ड में घर-घर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने खराब हो रहे टपकेश्वर महादेव नौले का भी निरीक्षण किया और पालिका, जल संस्थान के अधिकारियों को पायलट प्रोजेक्ट में लिए गए दस नौलों में इस नौले को भी शामिल करने के निर्देश दिए। नंदादेवी और रामशिला वार्ड में भी सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बाद में पालिका परिषद की टीम के साथ नरसिंहबाड़ी, डुबकिया, कुंजपुर, राजपुरा सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से भी अपने आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीडीओ जेएस नागन्याल, एसडीएम विवेक रॉय, डीडीओ मो. असलम, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, सभासद सरिता टम्टा, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद यूसुफ तिवारी और आशा कार्यकर्तियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें