फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में घूम रहे आवारा पशुओं से हो रही लोगों को दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या फिर बढ़ने लगी है। बाजार, मालरोड आदि विभिन्न मोहल्लों में आवारा पशुओं के घूमने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आवारा पशु लोगों के जी का जंजाल बने हुए है।
विज्ञापन


करीब तीन माह पहले जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर बाजपुर स्थित गौ सदन भेजा था। उसके बाद भी कई आवारा पशु नगर में घूम रहे हैं। मालरोड समेत बाजार और गलियों में आवारा पशुओं के घूमने के कारण लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। कई बार बीच सड़क या बाजार में खड़े पशु पास में चल रहे लोगों पर भी हमला कर देते हैं। एसडीएम विवेक रॉय ने बताया कि बारिश के कारण अभियान रोका हुआ है। बारिश रुकने के बाद अभियान फिर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें