फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर मालरोड से नहीं रोडवेज स्टेशन से हो बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने रोडवेज की चंडीगढ़, लखनऊ और दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन लोअर मालरोड से चलाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन बस स्टेशन से नहीं करने पर जहां निगम को घाटा उठाना पड़ रहा है वहीं यात्रियों को भी बस पकड़ने के लिए भारी मुसीबतों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बस सेवाओं को फिर से बस स्टेशन से संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन


मजदूर संघ की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि बीते 31 मार्च से अल्मोड़ा डिपो की अल्मोड़ा-चंडीगढ़, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली और अल्मोड़ा-रानीखेत-दिल्ली बस सेवाओं को बस स्टेशन से हटाकर लोअर मालरोड से संचालित कर दिया गया है। जिससे निगम को हर रोज घाटा उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी कहा कि यात्रियों को भी लोअर मालरोड जाने के लिए टैक्सियां पकड़नी पड़ रही हैं जिससे उनको दोहरी मार पड़ रही है। इसके अलावा कई बुजुर्ग लोग भी निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने इस संबध में मुख्यमंत्री से चारों बस सेवाओं को मालरोड स्थित बस स्टेशन से संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें