फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने पर ही ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी होने पर ही ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे शिक्षक
विज्ञापन

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री माधो सिंह बिष्ट ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी करें, तभी एक जुलाई से राजकीय शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्रेस कोड में स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न तो पूर्ववर्ती सरकार और न ही वर्तमान सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दे रही है। गत दिवस अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की कुछ महत्वपूर्ण मांगें नहीं मान लेती है तब तक प्रदेश के शिक्षक ड्रेस कोड में स्कूल नहीं जाएंगे। मांगें पूरी होने पर ही शिक्षक ड्रेस कोड पर अमल करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री शिक्षकों पर अपना आदेश थोपना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें