होली एंजिल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को 50 हजार रुपए की धनराशि का चेक सौंपा।
प्रधानाचार्य बागी ने बताया कि यह धनराशि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी ओर से जमा की। इस धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने प्रधानाचार्य के साथ ही स्टाफ और छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक भगवंत सिंह रावत, भगवत बिष्ट, सरिता अरोरा के अलावा अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।